Uses of Electronic Gadgets in Daily Life (इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग)

एक गैजेट कर सकता है कई काम

कई गैजेट्स अपने प्राइमरी फंक्शन के अलावा भी कई दूसरे कामों में इस्तेमाल लिए जाते हैं। जानते हैं इनके बारे में-

तकनीक के इस दौर में हर काम के लिए एक अलग गैजेट मौजूद है। ऐसे में कई बार आप कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौनसा गैजेट लें और कौनसा नहीं। घर में गैजेट्स का ढेर लग जाता है और आपको परेशान होते रहते हैं। अगर आप अपने मौजूदा गैजेट्स  इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोगको अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप कुछ खास वेबसाइट्स और टूल्स की मदद ले सकते हैं।

Uses of Electronic Gadgets in Daily Life (इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग)

डिजिटल कैमरे को बनाएं वेबकैम

अब आप अपने डिजिटल कैमरे को ही वेबकैम में बदल सकते हैं। बाजार में ऐसे डिजिटल कैमरे भी मौजूद हैं, जिनमें बिल्ट इन वेबकैम फंक्शन । यह फंक्शन आमतौर पर कैमरे की कनेक्टिविटी सेटिंग्स में पाया जाता है। आपको अपने कैमरे को यूएसबी केबल की मदद से अपने कम्प्यूटर से जोड़ना है।

 इसके बाद वेबकैम फंक्शन शुरू करें। इसके बाद आप कैमरे को स्काइप या गूगल हैंगआउट जैसे एप्स में एक स्टैंडर्ड वेबकैम की तरह एक्सेस कर सकते हैं। कैनन कैमरा यूजर्स भी एक्स्ट्रा वेबकैम नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



वायरलेस मीडिया प्लेबैक

ए जमाने के इंटरनेट से कनेक्ट होने वाले स्मार्ट टीवी डीएलएनए कॉम्पिटिबल होते हैं। डीएलएनए एक स्टैंडर्ड है, जो मल्टीमीडिया डिवाइस के बीच में इंटरोपैराएबिलिटी की इजाजत देता है। फोन और टीवी को एक नेटवर्क पर कनेक्ट करने पर फोन से टीवी तक कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। 

इसके लिए थर्ड पार्टी एप्स जैसे एंड्रॉइड के लिए Play To या आईओएस के लिए Media: Connect इस्तेमाल करें। वाई-फाई नेटवर्क पर हैंड हेल्ड डिवाइस में स्टोर कंटेंट को टीवी पर स्ट्रीम करने के लिए Chromecast काम में लें।



वेबकैम को बनाएं सर्विलांस कैमरा,

आजकल हर लैपटॉप में बिल्ट इन वेबकैम आता है। आप चहि तो डेस्कटॉप के लिए भी वेबकैम खरीद सकते हैं। अब आप इस वेबकैम को आसानी से सर्विलांस कैमरे या बेबी मॉनीटर के तौर पर सेट कर सकते हैं। 

इसके लिए www.yawcam.com पर जाना होगा और फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। यह वेबकैम को लगातार लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल करने लगता है। इससे पहले तय अंतराल पर स्नैपशॉट्स भी ले सकते हैं। इससे आप कैमरे को इस तरह से सेट कर सकते हैं कि वह मोशन डिटेक्शन कर सकता है। आप इसे अपने आप सर्वर पर फोटोज अपलोड करने के लिए भी सेट कर सकते हैं, ताकि आप दूर बैठे भी इसे एक्सेस कर सकें।



ब्राउजर से करें एंड्रॉइड फोन को मैनेज

अब आप कम्प्यूटर के वेब ब्राउजर पर फोन के नोटिफिकेशन्स देख सकते हैं। एंड्रॉइड फोन में फ्री AirDroid एप डालें। वेब ब्राउजर में web.airdroid.com खोलें और फोन को कनेक्ट करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ेगा। ब्राउजर विंडो फोन की जानकारियां दर्शाएगी।



वायर्ड मीडिया प्लेबैक

आप टीवी से कॉम्पिटिबल टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स को जोड़ सकते हैं। आप फुल एचडी रेज्योल्यूशन में ऑडियो के साथ आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं । बाज़ार में ऐसे कई फोन आ रहे हैं, जिनमें एमएचएल पोर्ट होता है। इससे आप एमएचएल- एचडीएमआई केबल से फोन को सीधे टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।


स्मार्टफोन को बनाएं मीडिया प्लेयर

लगभग सभी स्मार्टफोन्स शानदार मल्टीमीडिया कैपेबिलिटी ऑफर करते हैं। कुछ स्मार्टफोन्स प्रीलोडेड मल्टीपल ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट्स के सपोर्ट के साथ आते हैं। वहीं कुछ स्मार्टफोन्स में इन्हीं फंक्शन्स के लिए आप खास एप्स को इंस्टॉल कर सकते हैं और काम में ले सकते हैं।


इन सभी गैजेट्स के माध्यम से आप अपने मौजूदा उपकरणों को एक नया रूप दे सकते हैं और उन्हें अन्य कार्यों में भी उपयोगी बना सकते हैं। इससे आपको अतिरिक्तगैजेट्स खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी और आपको बहुत सारे उपकरणों को संभालने की जरूरत नहीं होगी। यह एक सरल और आरामदायक तरीका है अपने मौजूदा गैजेट्स को अधिक उपयोगी बनाने का। इस तरह, आप अपने अपने उपकरणों के साथ अधिक समय बिता सकते हैं और वे आपके जीवन को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं।

और नया पुराने